देश की खबरें | भाजपा को नशे की तरह सत्ता की लत लग गयी है: ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उसकी सत्ता की भूख ‘‘नशे की लत’’ की तरह हो गयी है। उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी कि वह राज्य की मौजूदा गठबंधन (शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा) सरकार को गिरा कर दिखाए।

मुंबई, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उसकी सत्ता की भूख ‘‘नशे की लत’’ की तरह हो गयी है। उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी कि वह राज्य की मौजूदा गठबंधन (शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा) सरकार को गिरा कर दिखाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा न तो वी डी सावरकर को समझ पाई है और न ही महात्मा गांधी को। उन्होंने शनमुखानंद हॉल में शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी हिन्दुत्व की विचारधारा पर गर्व है, लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते वह सभी नागरिकों के लिए समान भाव रखते हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयान कि सभी भारतीयों के पूर्वज समान हैं, का संदर्भ देते हुए ठाकरे ने सवाल किया, ‘‘क्या विपक्षी दलों और किसानों के पूर्वज दूसरे ग्रह से आए हैं? सत्ता के लिए संघर्ष सही नहीं है। सत्ता का नशा, नशे की लत की तरह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नशे की लत में आप खुद और परिवार को बर्बाद करते हैं। लेकिन सत्ता की भूख दूसरों के परिवारों को बर्बाद करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम आपके साथ थे, तो अच्छे थे... ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का उपयोग ना करें। सामने से हमला करें। हमारी सरकार अस्थिर करने के तमाम प्रयासों के बावजूद अगले महीने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लेगी। मैं आपको उसे गिराने की चुनौती देता हूं।’’

ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भाजपा की जमकर आलोचना की।

राजनाथ सिंह ने हाल ही में यह दावा करके विवाद पैदा कर दिया था कि अंडमान की सेलुलर जेल में बंद रहने के दौरान महात्मा गांधी ने सावरकर को ब्रिटिश सरकार को दया याचिका भेजने की सलाह दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू