देश की खबरें | भाजपा ने झारखंड सरकार के खिलाफ “जनहित याचिका गिरोह” खड़ा कर दिया है: सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपनी सरकार के खिलाफ ‘‘जनहित याचिका (पीआईएल) गिरोह’’ बनाने का आरोप लगाया।

जमशेदपुर, सात नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपनी सरकार के खिलाफ ‘‘जनहित याचिका (पीआईएल) गिरोह’’ बनाने का आरोप लगाया।

उच्चतम न्यायालय ने खनन पट्टा मामले में सोरेन की अपील पर सुनवाई की अनुमति दे दी है, जिसके बाद सोरेन ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने पर तुली हुई है।

सोरेन ने कहा कि उनके व उनकी सरकार के खिलाफ ईडी तथा आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने “20 साल तक राज्य में शासन किया और इसे लूटा। उसने ग्रामीण जनता, गरीबों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं किया।”

सोरेन ने कहा, “आप (भाजपा) हमारी लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं के लिए मेरी सरकार को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से डरे हुए हैं ... हम जानते हैं कि आपके (भाजपा) के पास उकसाने के मामले में मास्टर डिग्री है। आप लोगों के बीच दरार और तनाव पैदा करने व नफरत फैलाने के लिए बहुत सारी तरकीबें अपनाते हैं।”

सोरेन ने कहा, “वे (विपक्षी) पहले सौदेबाजी करने की कोशिश करते हैं और अगर इससे काम नहीं चलता, तो एक जनहित याचिका दायर करते हैं। इस तरह के दृष्टिकोण के कारण विकास कार्यों में बाधा आ रही है।”

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि सोरेन सरकार “अपने वादों से पीछे हटने” का पर्याय बन गई है।

भाजपा की जमशेदपुर महानगर समिति की अध्यक्ष गुंजन यादव ने एक बयान में कहा कि सोरेन सरकार ने राज्य के पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड