देश की खबरें | भाजपा ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन के आरोपी अपने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने के आरोपों में गिरफ्तार किये गये एवं बाद में जमानत पर छोड़े गये भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आठ सदस्यों का अभिनंदन किया।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने के आरोपों में गिरफ्तार किये गये एवं बाद में जमानत पर छोड़े गये भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आठ सदस्यों का अभिनंदन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में इन भाजयुमो सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस पर आप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गुप्ता ने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हिंदू विरोधी केजरीवाल के विरूद्ध प्रदर्शन करने पर जेल गये भाजयुमा के आठ कार्यकर्ताओं को 14 दिनों के बाद अदालत से जमानत मिल गयी। आज पार्टी कार्यालय में (हमने) इन युवा क्रांतिकारियों का स्वागत किया। हमारा हर कार्यकर्ता हिंदू विरोधी ताकतों के विरूद्ध संघर्ष करता रहेगा।’’

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि यदि वे भी ‘गुंडागर्दी एवं तोड़फोड़’ करते हैं तो उनका भी अभिनंदन किया जाएगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के प्रारंभ में इन आठ कार्यकर्ताओं को जमानत दी थी। इन सभी पर 30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने का आरोप है।

ये सभी आरोपी निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने पर उच्च न्यायालय गये थे। उन्हें 31 मार्च को गिरफ्तार किया था।

भाजयुमो के अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई की थी। उससे पहले केजरीवाल ने ‘कश्मीर फाईल्स’ फिल्म को लेकर टिप्पणी की थी।

यह फिल्म कश्मीर घाटी में 1990 के दशक के अंतिम दिनों में आतंकवाद के सिर उठाने पर वहां से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\