देश की खबरें | मप्र विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है भाजपा सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल के उप नेता हेमंत सत्यदेव कटारे पर मामला दर्ज होने का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के घोटालों का खुलासा करने वाले कटारे के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल के उप नेता हेमंत सत्यदेव कटारे पर मामला दर्ज होने का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के घोटालों का खुलासा करने वाले कटारे के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा।

भोपाल पुलिस ने 2004-09 के दौरान कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर एक कंपनी को भूखंड आवंटित करने के मामले में राज्य विधानसभा में विपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कटारे ने एक वीडियो जारी कर कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठा मामला दर्ज कराया गया है।

रमेश ने कटारे का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अजब-गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार! नर्सिंग घोटाले एवम् परिवहन घोटाले का खुलासा करने वाले उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज, लेकिन घोटाले में शामिल एक आरक्षक जिसकी 100 करोड़ रू से अधिक की संपत्ति मिली, इस प्रकरण में भाजपा के मंत्री एवं किसी भी अफसर पर कोई प्राथमिकी नहीं, कोई कार्रवाई नहीं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार बदले की राजनीति कर रही है तथा कटारे की 70 वर्षीय मां तक को आरोपी बना दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जो भ्रष्टाचार उजागर कर रहा है, उसी की आवाज दबाने की साजिश हो रही है। पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को इस अत्याचार के खिलाफ अवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा! पूरा कांग्रेस परिवार इस अत्याचार के खिलाफ आपके साथ है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\