UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है भाजपा- अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस चुनाव में अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है.

ओम प्रकाश राजभर (Photo Credits Instrgram)

बलिया (उत्तर प्रदेश), 3 मार्च : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस चुनाव में अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. राजभर ने आज यानी बृहस्पतिवार को रसड़ा क्षेत्र में सपरिवार मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही.

उन्होंने कहा, ''भाजपा इस चुनाव में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और परिणाम को लेकर इस कदर हताश हो गई है कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री को सड़क पर उतर कर जिलेवार दौरा करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करना पड़ रहा है.'' प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि भाजपा इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी. उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के किलेबंदी के कारण गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालत खराब है. यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मुफ्त राशन के साथ घी, दूध, चीनी का देने की घोषणा की

राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से त्रस्त जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से भी भाजपा का सफाया हो जायेगा. उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की अभूतपूर्व जीत का दावा करते हुए कहा कि गठबंधन को इस क्षेत्र से सवा सौ सीट पर जीत मिलना तय है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट