देश की खबरें | दिल्ली में ऐतिहासिक हार का सामना कर रही भाजपा अनुचित तरीकों का सहारा ले रही: मुख्यमंत्री आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हताशा में अनुचित तरीके अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ‘‘ऐतिहासिक हार’’ होगी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हताशा में अनुचित तरीके अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ‘‘ऐतिहासिक हार’’ होगी।

यहां संवाददाता सम्मेलन में, आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा जनादेश अपने पक्ष में करने के लिए जानबूझकर कर दिल्ली की जलापूर्ति बाधित कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। अपनी घबराहट में वह पानी की आपूर्ति रोकने जैसे हथकंडे अपना रही है। हरियाणा औद्योगिक कचरे को इरादतन यमुना नदी में बहा रहा है, ताकि दिल्ली के लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके और चुनाव परिणाम को गलत तरीके से प्रभावित किया जा सके।’’

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि यमुना के पानी में अमोनिया की मौजूदगी 7.2 पीपीएम तक बढ़ गई है, जो अभूतपूर्व स्तर है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रदूषण के कारण दिल्ली में जल शोधन संयंत्रों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई है, जिससे संकट और बढ़ गया है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोगों को प्यासा मारने से बड़ा कोई पाप नहीं है। अपनी गंदी राजनीति के लिए, भाजपा दिल्ली के लोगों को प्यासा मारना चाहती है। हरियाणा से भाजपा कार्यकर्ता पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर यह पानी दिल्ली वासियों ने पी लिया तो कई लोगों की जान चली जाएगी। क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वह जल शोधन संयंत्र में भी साफ नहीं हो सकता। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है।’’

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) चाहती है कि नागरिकों को यथासंभव कम परेशानी हो, जबकि भाजपा से जुड़े लोग दिल्ली के लोगों की ‘‘सामूहिक हत्या’’ करना चाहते हैं, ‘‘लेकिन हम ऐसा कतई नहीं होने देंगे।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर, निर्वाचन आयोग के साथ तत्काल बैठक की मांग की है ताकि उनके समक्ष इन मुद्दों को रखा जा सके।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को ‘‘जहरीला पानी’’ आपूर्ति कर भाजपा जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होने हैं और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें