देश की खबरें | भाजपा ने बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में कुछ काम नही किया: हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार ने छह वर्षों से हरियाणा की सत्ता में होने के बावजूद बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार ने छह वर्षों से हरियाणा की सत्ता में होने के बावजूद बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है।

बड़ौदा विधानसभा सीट सोनीपत जिले में है और कांग्रेस के मौजूदा विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद से यह सीट अप्रैल में रिक्त हो गई थी लेकिन चुनाव आयोग द्वारा इस सीट के उपचुनाव की तिथि की घोषणा अब तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़े | बिहार, असम, समेत देश के अन्य राज्यों में बाढ़ और बारिश से बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ ने 122 टीमें तैनात कीं.

इस बीच दोनों सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने मंगलवार की शाम यहां अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़े | Eid al-Adha 2020: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का ऐलान, एक अगस्‍त को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार.

पार्टी के एक बयान के अनुसार हुड्डा ने अपनी पार्टी के विधायकों को बैठक में कहा कि बड़ौदा के लोग वास्तविक मुद्दों पर मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग भाजपा द्वारा उठाये जाने वाले गैर-मुद्दों से भ्रमित नहीं होंगे और सत्तारूढ़ पार्टी को उनकी किसान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के लिए सबक सिखायेंगे।’’

हुड्डा ने दावा किया सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार को उपचुनाव में अपनी जमानत राशि बचाना मुश्किल होगा।

उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र में महिला विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड