देश की खबरें | ‘हीनता’ की वजह से स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल नहीं हुई भाजपा : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन की लाभार्थी है, लेकिन वह ‘हीनता’ की वजह से स्वाधीनता संघर्ष में शामिल नहीं हुई थी और इसके कारण भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती है।

बेंगलुरु, 14 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन की लाभार्थी है, लेकिन वह ‘हीनता’ की वजह से स्वाधीनता संघर्ष में शामिल नहीं हुई थी और इसके कारण भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती है।

यहां कांग्रेस कार्यालय में नेहरू की 134वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का लोकतंत्र और संविधान पर बहुत भरोसा था और वह कड़ी आलोचनाओं को स्वीकार करते थे।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘भाजपा स्वतंत्रता संघर्ष की लाभार्थी है। भाजपा का एक भी सदस्य देश की स्वतंत्रता के लिए नहीं लड़ा और जेल नहीं गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा डर और हीनता की भावना से स्वतंत्रता संघर्ष में शामिल नहीं हुई थी और उसने इसे नेहरू की आलोचना का विषय बना लिया, जो स्वतंत्रता सेनानी के रूप में नौ साल जेल में बिताने के बाद 17 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।’’

सिद्धरमैया के अनुसार नेहरू संवाद और चर्चा में भरोसा करते थे और वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे लोगों की कठोर आलोचनाओं को बहुत सहनशीलता से स्वीकार करते थे।

नेहरू को महान व्यक्तित्व करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा रखने के लिए ठोस बुनियाद रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज