देश की खबरें | दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने किया 'चक्का जाम'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए अक्षरधाम मंदिर सहित राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर ‘चक्का जाम’ किया।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए अक्षरधाम मंदिर सहित राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर ‘चक्का जाम’ किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

आदेश गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली सरकार अपनी नयी आबकारी नीति के तहत शहर भर में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोल रही है। रिहायशी और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोली जा रही हैं। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि नयी शराब नीति वापस नहीं ले ली जाती।”

अक्षरधाम मंदिर के पास भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण लोगों को जाम के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फंसे एक यात्री ने कहा, “एनएच -24 पर भारी ट्रैफिक जाम है। अधिकांश सड़कें प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध हैं और इससे हम जैसे लोगों को असुविधा हो रही है, जिन्हें समय पर कार्यालय पहुंचना होता है।”

विरोध प्रदर्शन के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे जाने पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यह एक सार्वजनिक आंदोलन है और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नयी आबकारी नीति से छुटकारा पाने के लिए लोग इसे सहन करने के लिए तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें