देश की खबरें | भाजपा ने ‘आप’ के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग की।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा ने गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए यह मांग की। हालांकि, केजरीवाल सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री गौतम की तरफ से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दशहरा के मौके पर करोलबाग में आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम ने हजारों लोगों की मौजूदगी में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति ‘अनादर’ दिखाया।

उन्होंने कहा, “यह कोई पहली घटना नहीं है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना और उनके प्रति अनादर दिखाना आम आदमी पार्टी (आप) के स्वभाव में है। हम अरविंद केजरीवाल से गौतम को तत्काल उनके मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हैं।”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी मंत्री पद से गौतम की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने दावा किया कि गौतम की हरकत से हिंदू और बौद्ध समुदाय के बीच दुश्मनी पैदा हो सकती है।

गौतम उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\