देश की खबरें | भाजपा, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा और कांग्रेस की दिल्ली इकाइयों ने जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के परिसरों से ईडी द्वारा सोने एवं नकद की बरामदगी किये जाने पर मंगलवार को केजरीवाल सरकार की निंदा की एवं दावा किया कि आने वाले दिनों में और लोग नपेंगे।

नयी दिल्ली, सात जून भाजपा और कांग्रेस की दिल्ली इकाइयों ने जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के परिसरों से ईडी द्वारा सोने एवं नकद की बरामदगी किये जाने पर मंगलवार को केजरीवाल सरकार की निंदा की एवं दावा किया कि आने वाले दिनों में और लोग नपेंगे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी जांच करनी चाहिए।

खुराना ने कहा, ‘‘धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा जैन को गिरफ्तार किये जाने के बाद केजरीवाल ने उन्हें क्लीनचिट दी थी जिसका मतलब है कि उन्हें (केजरीवाल को) को मालूम हैं कि क्या क्या कड़ियां हैं। ’’

जैन और उनके कथित सहयोगियों के विरूद्ध धनशोधन जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद 2.85 करोड़ रूपये की ‘अव्याख्यायित’ (बिना लेखा-जोखी वाला) नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किये गये।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ईडी द्वारा बरामदगी किये जाने के बाद केजरीवाल पर निशाना साधा। मिश्रा ने 2017 में आरोप लगाया था कि उन्होंने जैन को केजरीवाल को दो करोड़ रूपये देते हुए देखा था। उसके बाद मिश्रा को आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया था।

मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘‘ केजरीवाल ने जैन के लिए पद्म विभूषण की मांग की थी। केजरीवल तो जैन को क्लीनचीट देंगे ही क्योंकि वह अपराध में सहभागी जो हैं। ’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दावा किया कि यह ‘बिल्कुल स्पष्ट’ है कि जैन बड़े भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ धीरे-धीरे आप से और नाम इस भ्रष्टाचार मामले में सामने आयेंगे। ईडी का सामना करने वाला अगला व्यक्ति सिसोदिया होंगे। ’’

कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने कथित शराब ‘घोटाले’ की जांच की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से शिकायत की है , यदि दिल्ली पुलिस कार्रवाई करने में विफल रहती है तो पार्टी सीबीआई के पास जायेगी।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह आप खासकर दिल्ली एवं पंजाब में उसकी सरकारों के पीछे पड़ गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\