भाजपा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 100 नये चेहरे उतार सकती है

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है. इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नये चेहरे उतार सकती है.

बीजेपी (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर : गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है. इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नये चेहरे उतार सकती है. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं. पाटिल ने सोमवार को उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे. नवसारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पाटिल ने कहा, ‘‘देखिए, हमें (उन सीटों के लिए जो फिलहाल भाजपा के पास नहीं हैं) 70 नये चेहरे ढूंढने हैं. इसके आलवा, कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे. इस प्रकार कुल मिलाकर, 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप कम से कम 100 नये चेहरे देखेंगे.’’

पाटिल के इस बयान से कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया. विजय रूपाणी के स्थान पर पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाये गये. रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई. पाटिल ने राज्य में डेयरी और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) जैसी सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी प्राथमिकता देने को कहा. यह भी पढ़ें : Punjab Congress Crisis: नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान ने किया तलब, कर सकते हैं इस्तीफा वापसी की घोषणा

पाटिल ने कहा, ‘‘सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें. केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें. यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज, नए सीएम के चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया BJP का केंद्रीय पर्यवेक्षक

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट