देश की खबरें | भाजपा ‘धौंसपट्टी दिखाने वाले’ ऐसे छात्र की तरह है जिसे लगता कि वह सब कुछ जानता है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘कक्षा में धौंसपट्टी दिखाने वाले ऐसे छात्र’’ की तरह है, जो किसी का सम्मान नहीं करता क्योंकि उसे लगता है कि वह सब कुछ जानता है।

शिलांग, 22 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘कक्षा में धौंसपट्टी दिखाने वाले ऐसे छात्र’’ की तरह है, जो किसी का सम्मान नहीं करता क्योंकि उसे लगता है कि वह सब कुछ जानता है।

गांधी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कक्षा में धौंस जमाने वाले उस छात्र की तरह हैं, जिसे लगता है कि वह सब जानता है और सब समझता है और इसीलिए वह किसी का सम्मान नहीं करता। हमें उनसे मिलकर लड़ना होगा।’’

गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस अपनी विचारधारा से देश की संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चाहे वह तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, या हरियाणा हो - हर एक राज्य पर आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। सभी राज्यों पर एक विचार थोपा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में हर एक संस्था - चाहे वह संसद हो, मीडिया हो, नौकरशाही हो, निर्वाचन आयोग हो या न्यायपालिका - आरएसएस और भाजपा की विचारधारा के दबाव में हैं।’’

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून और भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या (मॉब लिंचिंग) की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रही है।

गांधी ने कहा, ‘‘हम इसका विरोध करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश को इसके खिलाफ एकजुट करने के लिए थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को मेघालय की , संस्कृति और इतिहास को नष्ट नहीं करने देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां आपको यह बताने आया हूं कि हम इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। हम भाजपा की विचारधारा को आपकी संस्कृति, आपकी परंपरा और आपके धर्म और आपके इतिहास को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\