देश की खबरें | भाजपा ने अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के मद्देनजर पांच अगस्त का लॉकडाउन वापस लेने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पांच अगस्त को लॉकडाउन के लिए चुना है क्योंकि उसी दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होना निर्धारित है। पार्टी ने मांग की कि तृणमूल कांग्रेस मंत्रिमंडल लॉकडाउन की इस तिथि को बदल दे जैसा उसने ईद त्योहार के लिए किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पांच अगस्त को लॉकडाउन के लिए चुना है क्योंकि उसी दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होना निर्धारित है। पार्टी ने मांग की कि तृणमूल कांग्रेस मंत्रिमंडल लॉकडाउन की इस तिथि को बदल दे जैसा उसने ईद त्योहार के लिए किया था।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि यह निर्णय (लॉकडाउन के लिए पांच अगस्त का चयन) सत्ताधारी पार्टी की पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में तब्दील करने की रणनीति दिखाता है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर के नाम से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट.

उन्होंने तिथि में बदलाव की मांग की जिस तरह से एक अगस्त को ईद त्योहार को ध्यान में रखते हुए किया गया था ताकि राज्य के लोग देशवासियों के साथ राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मना सकें।

घोष ने कहा, ‘‘हमें ईद के चलते लॉकडाउन की तिथि बदलने के राज्य सरकार के निर्णय से कोई समस्या नहीं हुई। इसी तरह से राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदुओं की भावना को नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 5,609 नए मामले सामने आए, 109 की मौत : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य सरकार ने पहले कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए पूर्ण बंदी के लिए महीने में अन्य तारीखों के साथ दो अगस्त का भी चयन किया था, लेकिन इसे (रविवार को) बाद में त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस सूची से बाहर कर दिया गया था।

अब पांच अगस्त, आठ, 16, 17, 23, 24 और 31 तारीखें हैं जब पश्चिम बंगाल में वायरस के तेजी से प्रसार पर रोक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पांच अगस्त को लॉकडाउन के चलते उन लोगों के लिए उपयुक्त माहौल नहीं मिल पाएगा जो अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन को मनाना चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार की यह मानसिकता पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलने की उसकी रणनीति को प्रतिबिंबित करती है।’’

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा के कथनों को ''आधारहीन'' करार दिया और उससे कोविड-19 महामारी के बीच सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री फिरहद हकीम ने कहा, ‘‘सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोविड-19 महामारी ने बंगाल और पूरे देश को प्रभावित किया है। यह सांप्रदायिक राजनीति को आगे बढ़ाने का समय नहीं है। बंगाल में, हमने सभी धर्मों और संस्कृतियों के बीच दशकों से सद्भाव और भाईचारे को देखा है, हमें इसे खराब नहीं करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी