देश की खबरें | बीजद ने धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

हालांकि, बीजद के एक राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि पार्टी धनखड़ के साथ है।

बीजद विधायक ध्रुबा साहू ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

साहू ने कहा, ‘‘बीजद अभी भी सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन, दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। बीजद सांसदों ने हमेशा राज्यसभा में राजग सरकार के रुख का विरोध किया है।’’

बीजद के राज्यसभा सदस्य निरंजन बिसी ने कहा कि पार्टी धनखड़ के साथ है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि राज्यसभा के सभापति संविधान या लोकतंत्र के दायरे से बाहर काम कर रहे हैं।’’

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले पर चर्चा कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\