देश की खबरें | ओडिशा में बीजद-भाजपा संभावित गठबंधन: भाजपा आज ले सकती है कोई निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) के साथ संभावित गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को अपने फैसले की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर,13 मार्च लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) के साथ संभावित गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को अपने फैसले की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने पिछले तीन दिन में दिल्ली में कई बैठकों में भाग लिया और इस सिलसिले में चर्चा की।

बीजद अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और अन्य पार्टी नेता राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठकें हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बीजद के साथ गठजोड़ के खिलाफ हैं जिसने 2008 में कंधमाल में दंगे के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच मार्च को हुई ओडिशा यात्रा के बाद बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू