देश की खबरें | बिट्टू ने उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और उन पर उनसे मिलने से बचने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 19 फरवरी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और उन पर उनसे मिलने से बचने का आरोप लगाया।

बिट्टू अपने दो समर्थकों के खिलाफ दर्ज किये गये मामलों के सिलसिले में मान से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे थे।

बिट्टू के सुरक्षा अधिकारियों और चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों के बीच गरमा-गरम बहस भी हुई। बिट्टू के सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर उनके वाहन का रास्ता रोकने का आरोप लगाया।

बिट्टू ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के समर्थकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बारे में जांच-पड़ताल की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए थे।

बिट्टू ने मान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कहा करते थे कि मेरे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। फिर आज दरवाजे क्यों बंद हैं। वह एक मंत्री से डरे हुए हैं। वह मुझसे मिलने से बच रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं (उनसे मिलने के लिए) समय मांग रहा था। जब मैं आज यहां आया, तो मुख्यमंत्री भाग गए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के खिलाफ ‘झूठी’ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

बिट्टू अपने करीबी सहयोगी राजीव राजा के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में तथा पटियाला स्थित उनके समर्थक राजीव अत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकियां दर्ज किये जाने का जिक्र कर रहे थे।

बिट्टू ने कहा, ‘‘मैं आज यहां मुख्यमंत्री आवास के सामने आया हूं। वह घर के अंदर हैं और उन्हें मुझे बुलाकर बात करनी चाहिए।’’

जब बिट्टू से पूछा गया कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से उनसे मिलने का समय मांग रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति कमजोर है, तो वह कैसे बोल सकता है। अगर कोई व्यक्ति सच्चा है, तो उसे मुझसे बात करनी चाहिए। क्या आपने किसी मुख्यमंत्री को छिपते हुए देखा है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड