देश की खबरें | गुजरात के जूनागढ़ में दो मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो मृत पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण की शुक्रवार को पुष्टि हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जूनागढ़, आठ जनवरी गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो मृत पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण की शुक्रवार को पुष्टि हुई।

राज्य में पहली बार संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।

जूनागढ़ के पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. डी डी पनेरा ने कहा कि जिले की माणावदर तहसील के खारो बांध के निकट एक इलाके से तीन जनवरी को दो टिटहरियों को बचाया गया था, लेकिन बाद में बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनके कंकाल भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजे। मुझे आज पता चला कि उनमें बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। हमने बांध के निकट के इलाके को संक्रमणमुक्त कर दिया है और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सावधानियां बरती हैं।’’

पनेरा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अन्य पक्षी की जिले में चार जनवरी के बाद से अचानक मौत नहीं हुई है।

बांध के निकट दो जनवरी की रात को कुल 53 पक्षी मृत पाए गए थे और इसके एक दिन बाद चार बीमार पक्षियों को इस इलाके से बाहर निकाला गया था। जब उनमें से दो की मौत हो गई, तो प्राधिकारियों ने उनके कंकाल भोपाल भेजे।

केंद्र ने दिन में कहा था कि अभी तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट