जरुरी जानकारी | बायोकॉन का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 18.97 प्रतिशत कम होकर 186.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 18.97 प्रतिशत कम होकर 186.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 230.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 1,716.8 करोड़ रुपये से 7.81 प्रतिशत बढ़कर 1,851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान कंपनी का व्यय साल भर पहले के 1,434.3 करोड़ रुपये से 14.52 प्रतिशत बढ़कर 1,642.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजुमदार-शॉ ने कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अप्रत्याशित महामारी के प्रभाव के साथ 2020 दुनिया के लिये सबसे चुनौतीपूर्ण साल में से एक रहा है। हम अभी भी विभिन्न मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमें अगले वित्त वर्ष में परिस्थितियों के सामान्य होने की उम्मीद है।’’

बीएसई पर बायोकॉन लिमिटेड का शेयर 8.44 प्रतिशत गिरकर 404.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त