जैव सुरक्षित मॉडल के परीक्षण के लिये किया जा सकता है भारत दौरे का उपयोग : सीएसए

जैव सुरक्षित मॉडल में किसी खेल स्थल में लगभग 350 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होनी चाहिए। इन लोगों में खिलाड़ी, प्रसारक, मीडियाकर्मी और अन्य स्टाफ शामिल हैं। ये सुविधाएं उस स्थल या उसके बेहद करीब होनी चाहिए।

जोहानिसबर्ग, 21 मई भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में जब दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी तो क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिये जैव सुरक्षित मॉडल का उपयोग कर सकता है।

जैव सुरक्षित मॉडल में किसी खेल स्थल में लगभग 350 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होनी चाहिए। इन लोगों में खिलाड़ी, प्रसारक, मीडियाकर्मी और अन्य स्टाफ शामिल हैं। ये सुविधाएं उस स्थल या उसके बेहद करीब होनी चाहिए।

इस तरह के मॉडल में मैच स्थल पर 171 कमरों का होटल और उसके पास 176 कमरों का होटल होना चाहिए।

सीएसए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शुएब मांजरा ने कहा कि जब भारत तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलने के आएगा तो इस मॉडल का सुझाव दिया जाएगा।

मांजरा ने सीएसए प्रबंधन के साथ मीडिया कांफ्रेंस में गुरुवार को कहा, ‘‘हो सकता है कि अगस्त या सितंबर में (कोविड-19) देश के विभिन्न भागों में अपने चरम पर हो इसलिए हम ऐसे मॉडल पर ध्यान दे रहे हैं और देखते हैं कि अगस्त में क्या होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: भारत के साथ होने वाले तीन टी20 ऐसे मॉडल को तैयार करने का आदर्श अवसर हो। हम उस समय इस बारे में नहीं सोच सकते हैं। तब स्टेडियम के आसपास दर्शक होंगे। इसलिए हम जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करके उसमें क्रिकेट खेल सकते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी