देश की खबरें | बिली जीन किंग कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने चीन के चांग्शा में बिली जीन किंग कप के एशिया ओशिनिया ग्रुप-एक मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत ने चीन के चांग्शा में बिली जीन किंग कप के एशिया ओशिनिया ग्रुप-एक मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की।

  इस जीत के साथ भारत पूल ए में तीन जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

  विश्व रैंकिंग में 379वें स्थान पर काबिज रुतुजा भोसले ने सोह्युन पार्क के खिलाफ 6-2, 6-2 से आसान जीत हासिल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

अंकिता रैना भारत की बढ़त को मजबूत करने में नाकाम रही।  सुजेओंग जांग के खिलाफ उनकी 2-6, 3-6 से हार से कोरिया ने मुकाबले में वापसी की।

 अंकिता ने हालांकि युगल मुकाबले में सुधार किया। अंकिता और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी ने पार्क और डेबिन किम की कोरियाई जोड़ी को एक घंटे और 33 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

भारत ने इससे पहले प्रशांत ओशिनिया (3-0) और चीनी ताइपे (2-1) को हराया था लेकिन चीन से (0-3) हार गये थे।

छह-टीम की एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक प्रतियोगिता में शीर्ष दो टीमों को प्ले-ऑफ में जगह बनायेगी। जबकि निचली दो टीमों को 2025 में ग्रुप दो में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

भारतीय टेनिस टीम शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड