देश की खबरें | बीकानेर: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक ऊन मिल में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की संदिग्ध रूप से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 22 मई बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक ऊन मिल में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की संदिग्ध रूप से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सागर, अनिल और गणेश करणी के रूप में हुई है और ये सभी शिवबाड़ी के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मिल में धागा प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले रसायन युक्त अपशिष्ट जल से भरे टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सबसे पहले एक मजदूर टैंक में उतरा। जब उसने काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो दो अन्य भी टैंक में उतरे। तीनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।"

उनके मुताबिक, अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि टैंक में कार्बन डाइऑक्साइड या दूसरी खतरनाक गैस थी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना का जिक्र करते हुए 'एक्स' पर लिखा,' ये हादसा नहीं, संस्थागत हत्या है। उम्मीद थी कि आप (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) मृतक मजदूरों के परिवारजनों के प्रति संवेदना में दो शब्द कहेंगे लेकिन न तो आपने संवेदना जताई और न ही राज्य की भाजपा सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली।'

प्रधानमंत्री मोदी आज एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बीकानेर में थे।

डोटासरा ने लिखा,“सरकार को इस घटना की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए एवं मृतकों के परिवारजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड