देश की खबरें | बीजापुर : नक्सलियों की गोलाबारी में डीआरजी जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक रिहायशी इलाके में रविवार को नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीजापुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक रिहायशी इलाके में रविवार को नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीआरजी जवान दीपक दुर्गम को बीजापुर शहर के बाहरी इलाके में बीजापुर-गंगालूर रोड पर स्थित अटल आवास परिसर में रात करीब 8.30 बजे निशाना बनाया गया।

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि नक्सलियों ने निकटवर्ती जंगल से दुर्गम पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गये। उन्होंने बताया कि हमला को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल में भाग गये।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) राज्य पुलिस की एक नक्सल रोधी इकाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड