जरुरी जानकारी | बिहार के उद्योग मंत्री ने 1.81 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने पर कहा- अब हमारा समय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि ‘अब हमारा समय है।’ उन्होंने यह बात राज्य को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन में रिकॉर्ड 1.81 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने के बाद कही।

पटना, 22 दिसंबर बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि ‘अब हमारा समय है।’ उन्होंने यह बात राज्य को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन में रिकॉर्ड 1.81 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने के बाद कही।

मिश्रा ने कहा कि अब हमारा ध्यान निवेशकों के साथ किए गए सभी वादों के लिए समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित रहेगा, ताकि इकाइयां शीघ्र शुरू हो सकें।

मिश्रा ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश और संतुष्ट हूं, और मैं उद्योग विभाग में अपनी टीम का आभारी हूं, जो पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत कर रही है, विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित कर रही है, व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत कर रही है, बिहार के लाभ के लिए प्रयास कर रही है।”

पिछले सप्ताह ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ निवेशक सम्मेलन के दूसरे संस्करण में राज्य ने कई कंपनियों के साथ 1.81 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमें भी इस तरह के आंकड़े की उम्मीद नहीं थी। अब से एक नए बिहार का उदय होगा।”

सम्मेलन की बड़ी सफलता के बाद निवेशक समुदाय ने बिहार को निजी पूंजी के लिए भी आकर्षक स्थान के रूप में देखना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बिहार के बारे में लोगों की जो धारणा थी (कि राज्य निवेशकों के लिए कम अनुकूल है) वह मिथक खत्म हो चुका है। अब (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नए बिहार का उदय हो रहा है और मैं इस बात को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हूं कि आने वाले वर्षों में जब ये सहमति पत्र परियोजनाओं में तब्दील हो जाएंगे, तो इनका बड़ा प्रभाव होगा।”

अबतक पिछड़े माने जाने वाले राज्य ने 19-20 दिसंबर को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ में 423 कंपनियों के साथ निवेश प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किए।

मिश्रा ने कहा कि 2023 में निवेशक सम्मेलन के पहले संस्करण में 50,300 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुई थीं। मिश्रा के सीईओ शैली के कामकाज के तरीके ने राज्य के बारे में एक निवेश गंतव्य के रूप में धारणा में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बिहार में अब सबसे बेहतरीन बुनियादी ढांचे- सड़कों और राजमार्गों से लेकर लगभग 24 घंटे बिजली, औद्योगिक पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) तक की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा से लेकर पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर खाद्य प्रसंस्करण और कई अन्य क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। ‘बिहार एक ऐसी जगह है जहां आपको वृद्धि के लिए अधिकतम अवसर मिलेंगे।’

उन्होंने कहा, “अब हमारा समय है... बिहार का समय आ गया है।”

मिश्रा ने कहा कि अब ध्यान अपेक्षित मंजूरी और अनुमोदन के अनुसार समझौता ज्ञापनों को परियोजनाओं में परिवर्तित करने पर केंद्रित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\