देश की खबरें | बिहार : अदालत से दोमुंहा सांप को संरक्षण मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिला की एक अदालत में बुधवार को एक दोमुंहा सांप को पेश किया गया।

बेगूसराय, 12 अक्टूबर बिहार के बेगूसराय जिला की एक अदालत में बुधवार को एक दोमुंहा सांप को पेश किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा की अदालत में उक्त सांप को एक कंटेनर में पेश किया गया जिसके बाद न्यायाधीश के निर्देशानुसार अदालत में मौजूद वन विभाग के अधिकारी सांप को सुरक्षित रख-रखाव के लिए अपने साथ ले गए।

न्यायाधीश ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को बताया कि बरौनी प्रखंड के नींगा गांव के पारा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान ने एक ग्रामीण को दो मुंह वाला सांप को पकड़े देखा जिसकी जानकारी मुझे प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सांप के दुर्लभ प्रजाति के होने के मद्देनजर मैंने स्वयंसेवक को उसके (सांप के) संरक्षण के आदेश के लिए अदालत में लाने को कहा।

स्वयंसेवक उक्त सांप को एक बड़े डब्बे में डाल कर न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जिसके बाद न्यायाधीश ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

अदालत पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त सांप के सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने के न्यायाधीश के निर्देश पर अपने साथ ले गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सांप की विदेशों में बहुत अधिक मांग है। विशेष कर चीन में यह माना जाता है कि इस सांप के मांस से यौनशक्ति में भारी वृद्धि होती है।

उन्होंने बताया कि यह सांप शांत स्वभाव का होता है और कीड़े-मकोडे तथा चूहे को अपना शिकार बनाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह किसी भी खतरे के समय अपने पूंछ को भी मुंह की तरह ही उठा सकता है, जिसके कारण इसे लोग दोमुंहा सांप कहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर