देश की खबरें | बिहार: तापमान में गिरावट जारी, पटना में विद्यालयों का समय बदला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

पटना, दो जनवरी बिहार में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, डेहरी और बांका में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी पटना सहित विभिन्न हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि डेहरी और बांका के बाद औरंगाबाद (6.7 डिग्री), बक्सर (7.1 डिग्री), भागलपुर 7.6 (डिग्री), गया व अरवल (7.8 डिग्री), वैशाली (8.4 डिग्री), सहरसा (8.5 डिग्री) और सीतामढ़ी (8.6 डिग्री) में तापमान कम रहा।

पटना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की भी सूचना प्राप्त हुई है।

इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने ठंड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए छह जनवरी तक सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर सहित) के लिए दो से छह जनवरी तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\