देश की खबरें | बिहार : भाजपा से ‘बर्खास्त’ नेता राजीव रंजन जद (यू) में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा से निकाले जाने के करीब दो सप्ताह बाद राजीव रंजन रविवार को दोबारा सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

पटना, 15 जनवरी भाजपा से निकाले जाने के करीब दो सप्ताह बाद राजीव रंजन रविवार को दोबारा सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

उन्होंने पार्टी में वापस लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी जताया।

भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल 30 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया था।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा ने रंजन का स्वागत किया।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजीव के लिए यह घर वापसी है। हम खुश हैं कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। भाजपा के अधिकांश नेता, जो जनता से जुड़े हुए हैं, खुद को भाजपा में सहज नहीं पाते हैं।’’

राजीव रंजन पहले नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ थे और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

जद (यू) नेता ललन सिंह ने दावा किया, ‘‘भाजपा को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उसके नेता देश में धार्मिक नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Prediction: दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka 4-Day Work Week: जंग के बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

\