देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के रूझानों में राजग को बहुमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 130 सीटों पर आगे चल रही है और दो सीटों पर उसे जीत हासिल हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 130 सीटों पर आगे चल रही है और दो सीटों पर उसे जीत हासिल हुई है।

मतगणना के अनुसार भाजपा गठबंधन में अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

मतगणना के रूझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ राजग बहुमत के आंकड़े को हासिल करता दिख रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

भारत निर्वाचन आयोग की वेवसाइट के अनुसार, मतगणना के रूझानों में भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है और उसे एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जबकि उसकी सहयोगी जदयू 46 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत मिली है। मतगणना में हम पार्टी तीन सीट और वीआईपी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 64 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर उसे जीत हासिल हुई है। कांग्रेस 18 सीट, माकपा 3 सीट, भाकपा-माले 12 सीट, भाकपा 3 सीटों पर पर आगे चल रही है ।

बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 4 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।

राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। लोजपा ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के मुकाबले अपना उम्मीदवार खड़ा किया था।

भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना लम्बा खींच सकता है।

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पर 10340 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 24123 मतों से बढ़त बनाये हुई हैं । भाजपा के नीतीश मिश्रा 20142 मतों से आगे चल रहे हैं ।

वीआईवी पार्टी के मुकेश सहनी 3402 मतों से आगे चल रहे हैं । मोकामा से राजद के अनंत सिंह 21 हजार मतों से आगे चल रहे हैं ।

बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के लव सिन्हा से 12363 मतों से आगे चल रहे हैं । परसा सीट से चंद्रिका राय 13710 मतों से पीछे चल रहे हैं । वीआईपी पार्टी के नेता हम पार्टी के जीतन राम मांझी मतों 9217 से आगे चल रहे हैं ।

धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 22181 मतों से आगे चल रही हैं जबकि दीनारा से लोक जनशक्ति के राजेंद्र सिंह 1843 मतों से आगे चल रहे हैं ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\