जरुरी जानकारी | बिहार सरकार ने उत्पाद पेशकश कार्यक्रम ‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ का आयोजन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने बी.एचयूबी बीएसएफसी और आईआईटी पटना के इनक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से उत्पाद पेशकश कार्यक्रम ‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ का आयोजन किया।
पटना, एक जुलाई बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने बी.एचयूबी बीएसएफसी और आईआईटी पटना के इनक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से उत्पाद पेशकश कार्यक्रम ‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ का आयोजन किया।
इस प्रमुख कार्यक्रम में स्टार्टअप के अभिनव उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जो बाजार में पेश किए जाने के लिए तैयार हैं।
इस कार्यक्रम ने स्टार्टअप को जोड़ने और बिक्री बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान किया।
राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के लाभार्थियों और स्पार्क 2.0 निवेश के विजेताओं को चेक भी दिए गए।
मिश्रा ने बिहार में स्टार्टअप की उपलब्धियों की सराहना की और सभी हितधारकों से राज्य को अगला सबसे बड़ा स्टार्टअप केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।
उन्होंने भरोसा दिया कि उद्योग विभाग जमीनी स्तर पर स्टार्टअप का समर्थन करना जारी रखेगा और पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर ले जाएगा।
‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ बिहार के अगले बड़े स्टार्टअप को शुरुआती समर्थन देता है और उन्हें निवेशकों, सलाहकारों और उद्योग जगत के दिग्गजों के संपर्क में लाता है।
उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि ‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ नवोन्मेषकों को सशक्त बनाने और बिहार को उद्यमशीलता का केंद्र बनाने में योगदान दे रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

