देश की खबरें | बिहार उपचुनाव: बोचहां विधानसभा सीट पर राजद की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा उम्मीदवार अमर पासवान ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36,658 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया, जिसे राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिये झटका बताया जा रहा है।

पटना, 16 अप्रैल बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा उम्मीदवार अमर पासवान ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36,658 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया, जिसे राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिये झटका बताया जा रहा है।

पहली बार चुनाव लड़ने वाले पासवान (33) को 82,547 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमारी को सिर्फ 45,889 वोट मिले। अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर 2020 में मुसाफिर इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वीआईपी करीब एक महीने पहले तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही थी।

उपचुनाव में जीत के बाद 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या 76 हो गई।

उपचुनाव के प्रचार की कमान संभालने वाले राजद के तेजस्वी यादव ने जीत पर खुशी जताई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी,महंगाई एवं बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी राजग ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय कोयला खदान विस्फोट मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख, 18 मौतों के बाद खदान मालिकों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\