देश की खबरें | बिहार उपचुनाव : नीतीश ने की प्रचार अभियान की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया ।

पटना, 25 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया ।

प्रदेश की दोनों सीटों से जद (यू) विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

तारापुर के विधायक मेवा लाल चौधरी का कोविड-​​​​19 की दूसरी लहर में निधन हो गया जबकि कुशेश्वर अस्थान सुरक्षित सीट के विधायक शशि भूषण हजारी ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका हेपेटाइटिस का इलाज चल रहा था।

पिछले साल विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहे । हालांकि उनकी पार्टी को 45 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा । पार्टी की सहयोगी भाजपा को 70 से अधिक सीटें मिली थी ।

मुख्यमंत्री के पक्ष में इस चुनाव में जो एक प्रमुख कारक है, वह यह है राजग । सत्तारूढ़ जद यू राजग का हिस्सा है जो एकजुट है और विपक्ष विभाजित है।

प्रदेश में राजद और कांग्रेस का पुराना गठजोड़ अब टूट गया है और दोनों पार्टियां इस उपचुनाव में मैदान में हैं । उपचुनाव में प्रदेश की दोनों सीटों पर लोकजनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान धड़े ने अपने उम्मीदवार उतारे है।

चिराग गुट के पास राज्य में जनाधार नहीं है । हालांकि, तारापुर में वह कुछ साबित कर सकते हैं क्योंकि यह उनके अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जमुई के अंतर्गत आता है। कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से उनके चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं । पार्टी में विभाजन के बाद प्रिंस पशुपति कुमार पारस गुट में शामिल हो चुके हैं ।

कुमार ने तारापुर और कुशेश्वर अस्थान में अपनी रैलियों में इस बात को रेखांकित करने की कोशिश की कि “उम्मीदवार सिर्फ एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे राजग का है और भाजपा तथा लोजपा (पारस गुट) के नेता खुले तौर पर उनके समर्थन में उतर आए हैं।

दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान