आटा खरीदने निकले बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की

राकेश ने आरोप लगाया है कि वह राज्य की राजधानी में आर-ब्लॉक गोल चक्कर के पास सुबह 6:30 बजे गेहूं का आटा खरीदने जा रहे थे तभी गश्ती पर निकले कोतवाली थाना के पुलिसकर्मियों ने परिचय दिए जाने के बावजूद मेरे साथ मारपीट की ।

जमात

पटना, 12 अप्रैल लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाहर जाने पर प्रतिबंध नहीं होने के बावजूद रविवार को आटा खरीदने निकले बिहार भाजपा इकाई के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह के साथ पुलिस ने पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट की।

राकेश ने आरोप लगाया है कि वह राज्य की राजधानी में आर-ब्लॉक गोल चक्कर के पास सुबह 6:30 बजे गेहूं का आटा खरीदने जा रहे थे तभी गश्ती पर निकले कोतवाली थाना के पुलिसकर्मियों ने परिचय दिए जाने के बावजूद मेरे साथ मारपीट की ।

उन्होंने कहा “एक पुलिस जिप्सी, जो अपनी गश्त ड्यूटी पर थी, ने अचानक मुझे आर-ब्लॉक गोल चक्कर के एक मंदिर के पास रोका और उसपर सवार पुलिसकर्मी मुझसे पूछताछ करने लगे कि मैं कहां से आ रहा हूं और मैं कहां जा रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं आटा खरीदने जा रहा हूं। ”

सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने मुझसे आगे पूछा कि मैं क्या करता हूं। मेरे यह कहने पर कि मैं बिहार भाजपा का मीडिया प्रभारी हूं, एक कांस्टेबल ने अचानक मुझ पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस वाहन से उतर कर सहायक निरीक्षक के भी मुझपर डंडा बरसाना शुरू कर दिया और मेरे द्वारा खुद को बचाने के लिए भागने के दौरान भी वे मुझपर डंडा बरसाते रहे।

उन्होंने कहा, "मुझे बाएं पैर की जांघ और बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है जो कि राजवंशी नगर स्थित ऑर्थो अस्पताल में किए गए एक एक्स-रे रिपोर्ट से साबित हुआ है" ।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज की है या नहीं, सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को घटना बताई है, जिन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कोतवाली थाना अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने कहा कि घटना में कौन कौन लोग शामिल थे, पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा मीडिया प्रभारी ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज करायी है या नहीं, थाना अध्यक्ष ने कहा कि "मैंने (राकेश सिंह) से मीडिया में आयी रिपोर्ट के आधार पर फोन पर बात की है।"

बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने घटना की निंदा करते हुए मांग की कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पटेल ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय से भी इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें