नयी दिल्ली, सात अक्टूबर बिहार में भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, चिराग पासवान की उपस्थिति में यहां बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गईं।
उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया जाएगा, जहां से जद (यू) के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
यह भी पढ़े | यूएनएचसीआर के कमिश्नर फिलिपो ग्रांडी कोरोना पॉजिटिव: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विद्यार्थी के लोजपा में शामिल होने से एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का दामन थाम लिया था।
सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा के साथ हुए सीटों के बंटवारे के चलते वहां से जद (यू) के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।
यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: अनूपपुर में कमलनाथ को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस ने लगाया पथराव का आरोप.
लोजपा ने जद (यू) के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। साथ ही पार्टी ने कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
लोजपा को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य दलों के और नेता पार्टी में शामिल होंगे।
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पिछले कुछ समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते रहे हैं। हाल में ही बिहार में राजग से अलग होकर लोजपा के चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने दावा किया था कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी के समर्थन से भाजपा के नेतृत्व वाली होगी।
वहीं, भाजपा ने मंगलवार को इसपर स्थिति साफ करते हुए कहा था कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं और अगर चुनाव के बाद गठबंधन की सरकार बनती है तो वही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
बिहार में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY