देश की खबरें | बिहार भोक्ता हत्या मामला: एनआईए ने तीन लोगों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा 2018 में की गई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा 2018 में की गई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं ने 2018 में नरेश सिंह भोक्ता का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि विनय यादव उर्फ कमल उर्फ मुराद तथा उर्फ गुरु जी, नवल जी उर्फ नवल भुइयां तथा अर्जुन भुइयां और जलेबिया यादव उर्फ विनय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पटना में एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ये सभी बिहार के निवासी हैं।

हत्या के मामले में झारखंड तथा बिहार में सात स्थानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के छापेमारी करने के कुछ दिन बाद यह आरोपपत्र दाखिल किया गया।

गौरतलब है कि दो नवंबर 2018 को नरेश सिंह भोक्ता का अपहरण कर लिया गया था और उसी रात उसकी हत्या कर दी गई थी। भाकपा (माओवादी) ने भोक्ता को संगठन की एक तथाकथित जन अदालत में पुलिस का मुखबिर करार दिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई बिगहा गांव के पास मिला था।

मामले की जांच पहले बिहार पुलिस कर रही थी। एनआईए ने पिछले साल 24 जून को इस मामले को अपने हाथ में लिया था। इस संबंध में अभी तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने 25 फरवरी को एक आरोपी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच में, लोगों को आतंकित करने के उद्देश्य से की गई भोक्ता की नृशंस हत्या की साजिश रचने में भाकपा (माओवादी) के कई शीर्ष कमांडर की संलिप्तता का खुलासा हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में कई हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं।

एनआईए के अनुसार, सोमवार को जिन तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया, वे तीनों भाकपा (माओवादी) संगठन के सदस्य हैं और उन्हें 15 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट