देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव : मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में राजग 99 सीट पर, महागठबंधन 87 सीटों पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के प्रारंभिक रूझानों के अनुसार 200 सीटों में से 99 सीटों पर राजग आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 87 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के प्रारंभिक रूझानों के अनुसार 200 सीटों में से 99 सीटों पर राजग आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 87 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आयोग के अनुसार, प्रारंभिक रूझानों में भाजपा 54 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 42 सीट और वीआईपी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों में हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव पिछड़े, JDU के राजकुमार राय आगे.

महागठबंधन से राजद 57 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाकपा 3 सीट, भाकपा-माले 10 सीट और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।

आयोग के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम 2 सीट पर आगे चल रही है जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Results: क्या चिराग पासवान बनेंगे किंगमेकर, अपने दमपर उतरे थे मैदान में.

रूझानों के अनुसार राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर जदयू के राजकुमार राय से 1,365 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा नेता एवं बिहार में मंत्री नंद किशोर यादव अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवीण सिंह से 1,778 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सहरसा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन, राजद की लवली आनंद से 3,014 मतों से पीछे चल रहे हैं। जदयू के चंद्रिका राय ने परसा सीट पर राजद के छोटे लाल राय पर 49 मतों से बढ़त बना ली है।

जमुई सीट पर भाजपा की श्रेयसी सिंह राजद के विजय प्रकाश से 1,323 मतों से आगे चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\