देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव : मतगणना के रुझानों में राजग को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से राजग 127 सीटों पर आगे चल रहा है और गठबंधन में भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार नीत जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से राजग 127 सीटों पर आगे चल रहा है और गठबंधन में भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार नीत जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

यह भी पढ़े | Manipur By-Election Results 2020: मणिपुर विधानसभा उपचुनाव में पांच में से दो पर भाजपा का कब्जा, दो सीटों पर आगे; एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी.

मतगणना के रुझानों में भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट पर, हम पार्टी एक पर और वीआईपी पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 66 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, माकपा और भाकपा तीन-तीन सीटों पर आगे चल रही हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार में एनडीए को बढ़त मिलने पर क्या बीजेपी में अब होगा विकास, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे.

आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 3 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। लोजपा ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवारों के मुकाबले अपने उम्मीदवार उतारे थे।

भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना देर तक चल सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने कहा कि अब तक 80 लाख से अधिक मतों की गिनती हो गई है।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 4,117 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 8,537 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 9,350 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 11,717 मतों से आगे चल रहे हैं।

राजद की लवली आनंद पीछे चल रही हैं जबकि वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी 9,226 मतों से आगे चल रहे हैं। मोकामा से अनंत सिंह 9,536 मतों से आगे चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\