देश की खबरें | बिहार विनियोग विधेयक, 2022 विधानसभा में पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य कोषागार से 19048.98 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2022 को शुक्रवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

पटना, 16 दिसंबर बिहार विधानसभा ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य कोषागार से 19048.98 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2022 को शुक्रवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

सारण जिला में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर भाजपा विधायकों के बहिर्गमन के बीच यह विधेयक पारित हुआ।

बिहार विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2022 को सदन में पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उक्त राशि में कृषि (342 करोड़ रुपये), भवन निर्माण (1105 करोड़ रुपये), ऊर्जा (1390 करोड़ रुपये), शिक्षा (2247 करोड़ रुपये), ग्रामीण विकास (1895 करोड़ रुपये) और पथ निर्माण (1860 करोड़ रुपये) सहित कई अन्य विभाग शामिल हैं जिन्हें इस वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है।

इस बीच, चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए हरित बजट 2022-23 भी सदन में पेश किया गया।

वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हरित बजट पर्यावरण संरक्षण उपायों पर विभिन्न विभागों द्वारा खर्च किए जाने वाले सकल आवंटन को प्रस्तुत करता है।

हरित बजट का अर्थ है कि राज्य में बिगड़े हुए पारिस्थितिक तंत्रों की बहाली और उसके संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बजटीय धन खर्च किया जाएगा ताकि इसकी जैव विविधता सहित पारिस्थितिक तंत्र की बहाली को प्राप्त किया जा सके।

वित्त विभाग ने हरित बजट पेश किए जाने के बाद जारी एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य मानव के साथ-साथ वन्यजीवों के रहने की स्थिति में सुधार करना है। हरित बजट 2022-23 के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों के लिए 28,380 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान