28 अगस्त की बड़ी खबरें

स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में. यहां आपको दिनभर की तमाम जरूरी और बड़ी खबरें एक साथ मिलेंगी. हम इस पेज को लगातार अपडेट कर रहे हैं.नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 पहुंची

नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 पहुंची

नेपाल और चीन की उत्तरी सीमा पर 26 अगस्त को आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है. दोनों देशों में 1500 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 290 भारतीय लापता हैं.

ग्यिरोंग बॉर्डर के पास अब अरबों लीटर पानी वाली झील से नया खतरा

आपदा के बाद भोटेकोशी नदी के उपरी क्षेत्र में एक अस्थायी झील बन गई है. झील भरी हुई है और अब उसका पानी बाहर निकल रहा है और निचले इलाकों को खतरा पहुंचा रहा है. नेपाली और चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इससे दोबारा बाढ़ आ सकती है. अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार इस झील में 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा है. अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी और आने की उम्मीद है. पानी के इस भारी दबाव से निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है.

Share Now