8 जुलाई की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.होर्मुज में फिर तनाव बढ़ा, अमेरिका ने ईरान पर किए नए हमले.

टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दक्षिणी ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिका का कहना है कि ये कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई. सेंटकॉम के अनुसार, 80 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया गया, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल नेटवर्क तथा एंटी-शिप मिसाइल क्षमताएं शामिल थीं.

खामेनेई के अंतिम संस्कार से क्या संदेश देना चाहता है ईरान

ईरानी मीडिया के मुताबिक, हमलों के बाद दक्षिणी ईरान के केश्म द्वीप, सीरिक और बंदर अब्बास समेत कई इलाकों में जोरदार विस्फोट सुने गए. इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में स्थित 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. साथ ही आईआरजीसी ने यह भी कहा कि उसने दक्षिणी ईरान में अमेरिकी सेना के एक MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पिछले महीने हुए अमेरिका-ईरान समझौते के तहत 60 दिनों का युद्धविराम लागू था. हालांकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं. इस ताजा सैन्य टकराव से पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं गहरा गई हैं.

Share Now