17 अप्रैल की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.इस्राएल और लेबनान संघर्षविराम लागू, ईरान से बातचीत के संकेतों से क्षेत्रीय शांति की उम्मीद बढ़ी.

फ्रांस और ब्रिटेन के नेतृत्व में होर्मुज खुलवाने पर पेरिस में बैठक

फ्रांस और ब्रिटेन ने शुक्रवार को एक कांफ्रेंस बुलाई है जिसमें होर्मुज जलडमरुमध्य को राजनीतिक तरीकों से खुलवाने के संभावित मिशन पर चर्चा होगी. पेरिस में हो रही इस बैठक का नेतृत्व फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी दूसरे नेताओं के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हो सकते हैं.

ईरान युद्ध में सीधे तौर पर शामिल अमेरिका, इस्राएल और ईरान को इस कांफ्रेंस में नहीं बुलाया गया है. कांफ्रेंस में शामिल होने वाले देश एक बहुराष्ट्रीय योजना बनाना चाहते हैं जिससे कि अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी को सुरक्षित बनाया जा सके और सुरक्षा स्थितियां अनुकूल होने के बाद होर्मुज जलडमरुमध्य के जलमार्ग से आवाजाही की आजादी सुनिश्चित हो सके.

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने धमकियों और टैंकरों, मालवाहक जहाजों पर हमले के जरिए प्रभावी रूप से इस जलमार्ग को बंद कर दिया है. इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और ऊर्जा की कीमतें चढ़ गई हैं. ईरान ने इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने की भी योजना लागू करना चाहता है.

उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में जर्मन चांसलर मैर्त्स भागीदारी के लिए एक ठोस प्रस्ताव रखेंगे. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जर्मनी की सेना इसके लिए युद्ध खत्म होने के बाद कुछ शर्तों के साथ माइनहंटर, एस्कोर्ट शिप और हवाई निगरानी का तंत्र मुहैया करा सकती है.

लेबनान और इस्राएल के बीच संघर्षविराम

इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिनों के लिए संघर्षविराम गुरुवार को लागू हो गया, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बनी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत सप्ताहांत में हो सकती है और दोनों पक्ष किसी समझौते के करीब हैं. ट्रंप के मुताबिक ईरान ने 20 साल तक परमाणु हथियार ना रखने का संकेत दिया है.

पहले के तेल संकटों से अलग है ईरान युद्ध से उपजा संकट

संघर्षविराम लागू होते ही बेरूत के कुछ हिस्सों में जश्न मनाया गया, लेकिन हालात जल्द ही नाजुक दिखने लगे. लेबनानी सेना ने आरोप लगाया कि संघर्षविराम के बाद भी इस्राएली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों में गोलाबारी की. वहीं हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसका आखिरी हमला संघर्षविराम लागू होने से कुछ मिनट पहले हुआ था. इस्राएल की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

बिना किसी नतीजे के खत्म हुई अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता

इस बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत में कुछ नरमी के संकेत मिल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ईरान अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार का एक हिस्सा देश से बाहर भेजने पर विचार कर रहा है, जबकि अमेरिका प्रतिबंधों में ढील देने की पेशकश कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी