देश की खबरें | पांच फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों में बड़े सामूहिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी त्योहारों से पहले केंद्र ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नियंत्रण क्षेत्रों में और उन जिलों में बड़े सामूहिक कार्यक्रम न हों जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ज्यादा है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर आगामी त्योहारों से पहले केंद्र ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नियंत्रण क्षेत्रों में और उन जिलों में बड़े सामूहिक कार्यक्रम न हों जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ज्यादा है।

राज्यों ‍व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखी चिट्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि व्यक्तियों की समिति संख्या के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखी जाए और मास्क लगाने एवं एक दूसरे से दूरी बनाने के नियम के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा , “ अधिक सतर्कता बरतते हुए बड़े सामूहिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं है।” उन्होंने कहा, “ (स्थानीय संदर्भ में लोगों की) सीमित संख्या वाले कार्यक्रमों को अग्रिम अनुमति लेने पर उन जिलों में अनुमति दी जा सकती है जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत या उससे कम है।”

भूषण ने राज्यों से कहा कि साप्ताहिक संक्रमण दर के आधार पर प्रतिबंध लगाएं जाएं या ढील दी जाए एवं इसकी निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि अगर पाबंदियां लगाने की जरूरत पड़ती है तो बिना देरी किए लगाई जाएं और कम से कम 14 दिन की अवधि के लिए ये प्रतिबंध लागू रहें।

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा कि ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट- वैक्सीनेट (जांच, पता लगाना, इलाज करना, टीकाकरण) एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यह अहम अवधि है, क्योंकि त्यौहारों के दौरान कोविड सुरक्षित व्यवहार को नजरअंदाज किया जा सकता है और बड़े सामूहिक कार्यक्रम व मेले हो सकते हैं। भूषण ने कहा कि त्योहारों को सावधानीपूर्वक, सुरक्षित और कोविड उचित तरीके से मनाने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना अहम है।

उन्होंने कहा, “ कोविड के उचित व्यवहार को लागू करने में किसी भी तरह की ढिलाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इसके नतीजतन मामलों में वृद्धि हो सकती है।”

केंद्र ने मंगलवार को राज्यों को भेजे पत्र में कहा कि एक-दूसरे से दूरी बनाने और मास्क लगाने के नियम के पालन के लिए सीसीटीवी के इस्तेमाल से निगरानी की जा सकती है।

केंद्र ने कहा कि राज्य सरकारें यह बताने के लिए कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन कराने के लिए रात्रि कर्फ्यू, सप्ताहांत कर्फ्यू एवं अन्य पाबंदियां जारी रख सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड