खेल की खबरें | चोपड़ा और कल्सी की बड़ी पारियों से हिमाचल ने बंगाल के खिलाफ मैच ड्रा कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रशांत चोपड़ा (109) और अंकित कल्सी (82) के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी के दम पर हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 384 रन बनाकर बंगाल को जीत दर्ज करने से रोक दिया।

कोलकाता, 23 दिसंबर प्रशांत चोपड़ा (109) और अंकित कल्सी (82) के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी के दम पर हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 384 रन बनाकर बंगाल को जीत दर्ज करने से रोक दिया।

बंगाल की पहली पारी में 310 रन के जवाब में हिमाचल की पहली पारी 130 रन पर सिमट गयी थी। बंगाल ने इसके बाद दूसरी पारी पांच विकेट पर 291 रन पर घोषित की जिससे हिमाचल को जीत के लिए 472 रन का लक्ष्य मिला।

हिमाचल ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 79 रन पर की।  चोपड़ा और कल्सी की जोड़ी ने इसके बाद दिन के शुरुआती सत्र में बंगाल के गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये।

पारी के 50वें ओवर में कल्सी के आउट होने के बाद भी चोपड़ा ने एक छोर संभाले रखा । टीम के लिए अमित कुमार (38 रन रिटायर्ड हार्ट) और आकाश वशिष्ठ (नाबाद 28) कप्तान ऋषि धवन (31) ने अच्छा योगदान दिया ।

देहरादून में खेले गये ग्रुप के दूसरे मैच में उत्तराखंड ने ओडिशा को पारी और 99 रन से हराया। अनुराग सारंगी की 93 रन बनाये इसके बाद भी ओडिशा की दूसरी पारी महज 165 रन पर सिमट गयी। ओडिया ने पहली पारी में 213 रन बनाये थे जबकि उत्तराखंड ने 477 रन बनाये थे।

वडोदरा में खेले गये ग्रुप के अन्य मैच में बड़ौदा के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद भी हरियाणा मैच ड्रॉ करने में सफल रहा। टीम ने दूसरी पारी में  युवराज सिंह (94), अंकित कुमार (55), शिवम चौहान (60) और जयंत यादव (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर नौ विकेट पर 404 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी