देश की खबरें | बड़े निवेशों से उत्तराखंड में युवाओं की घर वापसी सुनिश्चित हुई : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राज्य के युवाओं की अपने गांवों में वापसी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़े निवेश किए जा रहे हैं।

देहरादून, 20 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राज्य के युवाओं की अपने गांवों में वापसी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़े निवेश किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘उत्तराखंड रोजगार मेला’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया और यहां सहायक शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने शिक्षकों को बदलाव का एक बड़ा माध्यम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षकों को राज्य के युवाओं को नयी शिक्षा नीति के अनुसार नयी सदी के लिए तैयार करना है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रूचि और योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढ़ने का उचित माध्यम मिले। सरकारी सेवाओं में भर्तियों का यह अभियान भी इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन भी राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां भी इसी प्रकार के बडे स्तर पर रोजगार अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन योजना के तहत देश भर में 38 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए जिससे आठ करोड़ युवाओं को पहली बार उद्यमी बनने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि योजना के तहत दस लाख रुपये का ऋण बिना किसी गारंटी के मिल रहा है जिसका युवा भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

उत्तराखंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी अब पहाड़ के काम आ रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से आधारभूत संरचना परियोजनाओं जैसे रेल आदि से लोगों को स्वरोजगार मिल रहा है।

इस मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री ने बधाई भी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट