जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,272 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और जापानी बाजार में कमजोर रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 1,272 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी ने 368 अंक का गोता लगाया।

मुंबई, 30 सितंबर पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और जापानी बाजार में कमजोर रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 1,272 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी ने 368 अंक का गोता लगाया।

विश्लेषकों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में भारी बिकवाली के अलावा विदेशी पूंजी की निकासी होने से भी बाजार में गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1272.07 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़क कर 84,299.78 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,314.71 अंक तक फिसलकर 84,257.14 पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 368.10 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 25,810.85 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "निफ्टी के लिए पिछले दो महीनों का सबसे खराब दिन रहा। एशियाई बाजारों में कमजोरी, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और चीन सरकार के प्रोत्साहन वाले कदमों से विदेशी पूंजी के चीन का रुख करने की आशंका से बाजार को तगड़ा झटका लगा।"

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा मोटर्स में भी गिरावट का रुख रहा।

दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के खतरे और जापानी मुद्रा येन की दरों में बढ़ोतरी से वैश्विक बाजारों में उठापटक की स्थिति रही। इसके उलट चीन के बाजार में बड़े प्रोत्साहन पैकेज से सुधार का रुख रहा।"

नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों के दबाव और उच्च मूल्यांकन की वजह से भारतीय बाजार भी गिरावट पर रहे।

बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि स्मालकैप सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा।

क्षेत्रवार सूचकांकों में वाहन खंड में सर्वाधिक 1.91 प्रतिशत, बैंक खंड में 1.82 प्रतिशत एवं रियल्टी खंड में 1.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं धातु और जिंस खंडों में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी का रुख देखने को मिला।

जापान का मानक सूचकांक निक्की 225 करीब पांच प्रतिशत तक लुढ़क गया। इसके उलट शंघाई कंपोजिट में आठ प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने जमकर बिकवाली की। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने शुक्रवार को 1,209.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ