जरुरी जानकारी | आठ तेल एवं गैस ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए नए दौर की नीलामी में आठ तेल एवं गैस ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत ने घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए नए दौर की नीलामी में आठ तेल एवं गैस ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने शुक्रवार को कहा कि इन आठ ब्लॉक के लिए बोलियां 15 फरवरी 2022 तक लगाई जा सकती हैं। इनमें से तीन ब्लॉक असम में स्थित हैं।

डीजीएच के मुताबिक जिन आठ ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं वे पांच राज्यों की छह अवसादी बेसिन में स्थित हैं। इनमें से पांच ब्लॉक जमीनी इलाके में हैं जबकि दो ब्लॉक हल्के पानी वाले और एक ब्लॉक गहरे जल क्षेत्र में स्थित हैं।

बोलियों के लिए रखे गए तीन ब्लॉक असम में स्थित हैं जबकि एक ब्लॉक राजस्थान, एक सतपुड़ा बेसिन, दो ब्लॉक गुजरात तट के पास खंभात की खाड़ी और एक ब्लॉक कावेरी बेसिन में मौजूद हैं।

तेल एवं गैस ब्लॉक के लिए नीलामी के पिछले दौर में सिर्फ तीन बोलियां ही लगाई गई थीं। गत छह अक्टूबर को बंद हो गई नीलामी प्रक्रिया में 21 तेल-गैस ब्लॉक की पेशकश की गई थी। इनमें से 18 ब्लॉक के लिए सिर्फ एक ही बोली लगी।

सरकार को उम्मीद है कि नए तेल एवं गैस ब्लॉक के विकास एवं उत्खनन से घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट