विदेश की खबरें | अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन का समर्थन नहीं करेंगे बाइडन: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन होता है तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इसका समर्थन नहीं करेंगे।

वाशिंगटन, 24 फरवरी व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन होता है तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इसका समर्थन नहीं करेंगे।

इसके साथ ही व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए अगला कदम उठाने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।

अमेरिका और तालिबान के बीच फरवरी 2020 में समझौता हुआ था जिसके तहत स्थायी रूप से संघर्ष विराम, तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच शांति स्थापना को लेकर बातचीत और एक मई तक सभी विदेशी सेनाओं की वापसी पर सहमति बनी थी।

अफगानिस्तान में अभी लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिक हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन होने पर बाइडन इसे समर्थन देंगे, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह इसका समर्थन करेंगे।”

साकी ने कहा, “अफगानिस्तान में अगला कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है। इस पर चर्चा हो रही है और आगे क्या होगा मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट