विदेश की खबरें | बाइडन, ट्रंप को ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव में कई सीट पर जीत,राष्ट्रपति चुनाव में फिर हो सकता है मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘सुपर ट्यूजडे’ में अलास्का और कैलिफ़ोर्निया से लेकर वर्मोंट और वर्जीनिया तक 16 राज्यों और एक क्षेत्र में चुनाव हुए। इसमें सैकड़ों डेलिगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) के मत प्राप्त होते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘सुपर ट्यूजडे’ में अलास्का और कैलिफ़ोर्निया से लेकर वर्मोंट और वर्जीनिया तक 16 राज्यों और एक क्षेत्र में चुनाव हुए। इसमें सैकड़ों डेलिगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) के मत प्राप्त होते हैं।

‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।

बाइडन और ट्रंप ने मेन, ओक्लाहोमा, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और टेनेसी में जीत हासिल की। बाइडन ने मैसाचुसेट्स, वर्मोंट और आयोवा में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनावों में भी जीत हासिल की है।

राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदारों में शुमार 81 वर्षीय बाइडन और 77 वर्षीय ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों नेता अपनी-अपनी उम्र को लेकर उठ रहे सवालों और जनता के बीच लोकप्रियता में व्यापक कमी के बावजूद पार्टियों पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को 'फॉक्स एंड एम्प फ्रेंड्स' में कहा था, ''हमें बाइडन को हराना होगा....वह (बाइडन) इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।''

वहीं बाइडन ने अपने एक-दो रेडियो साक्षात्कार में ट्रंप के हमलों का जवाब देते हुए अश्वेत मतदाताओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया, जिन्होंने 2020 में उनके गठबंधन को मजबूत बनाने में मदद की थी।

बाइडन ने कहा, ''अगर हम ये चुनाव हारते हैं तो आपको एक फिर डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के साथ जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू