दो महीने बाद सार्वजनिक स्थल पर नजर आए बाइडन

बाइडन ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 10 मार्च को क्लीवलैंड में अपनी रैली अचानक रद्द कर दी थी और इसके बाद से वह विलमिंग्टन स्थित अपने घर से ही राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े काम कर थे।

बाइडेन को डेलवेयर में अपने घर के निकट पूर्व सैनिकों की याद में बने एक पार्क में स्मरण दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देखा गया।

बाइडन ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 10 मार्च को क्लीवलैंड में अपनी रैली अचानक रद्द कर दी थी और इसके बाद से वह विलमिंग्टन स्थित अपने घर से ही राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े काम कर थे।

सोमवार को जब बाइडन सार्वजनिक स्थान पर नजर आए तो उन्होंने मास्क लगाया था जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह के बाद भी ऐसा नहीं कर रहे हैं। पार्क में बाइडन और उनकी पत्नी जिल ने सफेद फूल चढ़ाए और कुछ देर का मौन रखा।

इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘ इन पुरुषों और महिलाओं ने जो बलिदान दिए, उसे कभी भूलना नहीं चाहिए, कभी भी नहीं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे बाहर आकर अच्छा लग रहा है।’’

उनके पार्क में मौजूद होने की जानकारी लोगों को नहीं थी क्योंकि इस संबंध में उन्होंने कोई सूचना नहीं दी थी।

हालांकि इस स्तर पर भी सार्वजनिक तौर पर बाहर निकलना राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अभियान कोरोना वायरस संकट की वजह से पहले ही थम सा गया है। बाइडन का अब बाहर आना इस ओर इशारा है कि वह चुनाव में बाकी बचे करीब पांच महीने सिर्फ घर पर बैठ कर नहीं गुजारेंगे।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा 100,000 तक पहुंचने जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड