विदेश की खबरें | बाइडन ने कुओमो का इस्तीफा लेने से किया इनकार, जांच पूरी होने का इंतजार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने कुओमो से इस्तीफा मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जांच जारी है और हमें उसके नतीजों का इंतजार करना चाहिए।’’
बाइडन ने कुओमो से इस्तीफा मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जांच जारी है और हमें उसके नतीजों का इंतजार करना चाहिए।’’
बाइडन से पहली बार कुओमो के मामले पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा था कि हर एक महिला जिसने आरोप लगाए हैं, ‘‘उसकी आवाज सुनी जानी चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और वह अपनी बात कहने में सक्षम होनी चाहिए।’’
साकी ने हालांकि कुओमो के इस्तीफे को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति जांच का समर्थन करते हैं।
न्यूयार्क के सीनेटर चक शूमर और किर्स्टन गिलीब्रैंड सहित कई डेमोक्रेटिक नेता कुओमो के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।
वहीं, कुओमो सभी आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर चुके हैं।
कुओमो पर उनके स्टाफ की पूर्व कर्मियों सहित छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स मामले की जांच की अगुवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)