विदेश की खबरें | मिशीगन के अश्वेत मतदाताओं को लुभाने का अंतिम प्रयास करेंगे बाइडेन, ओबामा

बाइडेन अपने पूर्व बॉस ओबामा के साथ शनिवार को मिशीगन में प्रचार करेंगे। वे अश्वेत नागरिकों के केंद्र माने जाने वाले फ्लिंट और डेट्रॉइट शहर में रैलियां निकालेंगे। 2016 के चुनाव में इस क्षेत्र में ट्रंप की जीत हुई थी । मिशीगन और अन्य हिस्सों में ट्रंप की जीत से पैदा हुई निराशा की यादें डेमोक्रेटों के दिमाग में बनी हुई हैं।

फ्लिंट का प्रतिनिधित्व करने वाले डेमोक्रेट डेन किल्डी ने कहा कि वह कई महीने से चाह रहे थे कि बाइडेन या ओबामा इलाके में प्रचार करने आएं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: अमेरिका में COVID19 मामलों की अब तक सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि, कुल मामले 90 लाख के पार.

मिशीगन के अश्वेत मतदाताओं पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। फ्लिंट और डेट्रॉइट में चार साल पहले करीब 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

अगले सप्ताह होने वाले चुनाव में बाइडेन को अश्वेत मतदाताओं का बड़े स्तर पर समर्थन मिलने की आस है। हालांकि ट्रंप ने भी उनसे उम्मीद लगा रखी हैं।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: टेक्सस में डले 90 लाख शुरुआती वोट, 2016 के कुल मतदान से ज्यादा है संख्या.

ट्रंप ने मिशीगन दौरे के समय कहा था कि उन्होंने ऐसी कारोबारी नीतियों को बढ़ावा दिया जिनसे पिछले चार साल में क्षेत्र के ऑटोमोबाइल उद्योग को फायदा हुआ है।

बाइडेन सोमवार को पेनसिल्वेनिया में अपना प्रचार समाप्त करेंगे। वह इसी क्षेत्र में जन्मे थे और इसी इलाके में उन्होंने सबसे अधिक दौरे किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)